ट्रक और बाइक के बीच भीषण टक्कर, एक की मौ/त दूसरा गंभीर घायल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जिला के नारायणपुर में ट्रक और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई, हादसे में 10 वर्षीय बच्ची की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनके पिता गंभीर रूप से घायल है जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है हादसा इतना भीषण था कि बाइक कई टुकड़े में बट गए जानकारी के अनुसार बाइक सवार खगड़िया से नवगछिया की तरफ आ रहे थे, इसी दौरान भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलहा गांव के समीप तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रक ने हीरो पैशन प्रो बाइक में सामने से टक्कर मार दी, हादसे में मौके पर बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई जबकि इस हादसे में चालक पिता गंभीर रूप से घायल है, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची भवानीपुर पुलिस ने ट्रक और बाइक को जप्त कर लिया है आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है
मृतक की पहचान 10 वर्षीय मोना कुमारी के रूप में की गई है जबकि पिता रामशरण यादव गंभीर रूप से घायल है पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। पिता पुत्री दोनों सगे संबंधी के यहां गई हुई थी लौटने के क्रम में हादसा हुआ इधर घटना की जानकारी के बाद परिजनों का रो-रो कर बुराहाल है।

बाइट –दिनेश कुमार प्रत्यक्ष दर्शी

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article