News PR Live
आवाज जनता की

सीवान में समाजवादी जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, मौके पर मौत, 4 साल पहले इनके भाई को भी मारी गई थी गोली

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। सीवान में गुरुवार को राष्ट्रवादी समाजवादी जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुल्फेकार अली भुट्टों की अपराधियों ने गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। बाइक पर सवार पार्टी के अध्यक्ष जुल्फेकार अली भुट्टों बसंतपुर बाजार से वापस अपने घर को जा रहे थे तभी अपराधियों ने करही खुर्द गांव में उन्हें गोली मार दी।

जानकारी के मुताबिक मृतक जुल्फेकार अली भुट्टों शेखपुरा गांव के निवासी थे। वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। मृतक बसंतपुर बाजार से वापस बाइक से घर आ रहा था तभी बाइक सवार अपराधियों ने पहले आवाज़ देकर रोका और उसके बाद अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गईं हैं। इससे पहले 2017 में जुल्फेकार अली भुट्टो के भाई मिन्हाज अहमद की अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मार कर हत्या कर दी थी।

- Sponsored -

- Sponsored -

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची लेकिन सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित लोगों ने उनका शव उठाने नहीं दिया। लोगों ने मांग है कि वरीय पुलिस अधीकारी घटनास्थल पर पहुंचें। जिसके बाद उन्हें समझाइश देकर मामला शांत करवाया गया।

सीवान से निरंजन की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.