आज के पंचांग में जाने शुभ मुहूर्त इस समय ना करें यह काम

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- शिव-पार्वती की पूजा से सौभाग्य मिलता है और विष्णु-बृहस्पति की पूजा से जीवन में सुख-शांति आती है. गुरु दोष को दूर करने का यह उत्तम अवसर है. आज ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया, आर्द्रा नक्षत्र, शूल योग, मिथुन राशि का चंद्रमा है. वैदिक पंचांग से जानते हैं गुरुवार के मुहूर्त, शुभ योग, राहुकाल, चौघड़िया, दिशाशूल, सूर्योदय, चंद्रोदय आदि.

आज सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बन रहे हैं. आज ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया, आर्द्रा नक्षत्र, शूल योग, तैतिल करण, दक्षिण का दिशाशूल और मिथुन राशि में चंद्रमा है. रंभा तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं.

इससे अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है. सुहागन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए रंभी तीज मनाती हैं. इसमें सुहाग की सामग्री माता पार्वती को अर्पित करते हैं. वैसे भी आज गुरुवार का व्रत हैं, पति और पत्नी साथ में व्रत रखकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं तो दांपत्य जीवन खुशहाल होता है. जो गुरुवार का व्रत रखता है, उसका गुरु दोष मिटता है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article