News PR Live
आवाज जनता की

रविचंद्रन अश्विन ने अपने नाम दर्ज किया रिकॉर्ड, विकेट के मामले में कपिल देव को छोड़ा पीछे

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। भारतीय स्पिन स्टार रविचंद्रन अश्विन ने क्रिकेट करियर में एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। अश्विन ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि श्रीलंका के खिलाफ मोहाली टेस्ट में हासिल कीवह टेस्ट में सबसे ज्यादा 435 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। अश्विन ने 1983 के वर्ल्ड कप विजेता लीजेंड कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा है। तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर कपिल देव ने 434 विकेट झटके थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

 अश्विन ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि श्रीलंका के खिलाफ मोहाली टेस्ट में हासिल की है। दरअसल, भारतीय टीम इन दिनों अपने घर में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज का पहला मैच खेल रही है। इसकी पहली पारी में अश्विन ने 49 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद दूसरी पारी में तीसरा विकेट लेते ही कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है। । इसी मैच में अश्विन ने न्यूजीलैंड रिचर्ड हेडली और श्रीलंका के रंगना हेराथ को भी पछाड़ा है।

 बता दें कि अश्विन अभी भी अनिल कुंबले पीछे है। कुंबले ने अपने करियर में 619 विकेट लिए थे। वह दुनिया में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज भी हैं।  वर्ल्ड में सबसे ज्यादा 800 विकेट लेकर श्रीलंकाई पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन टॉप पर काबिज हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.