बिहार में इतने जिलों में बारिश के आसार, अलर्ट जारी…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- मई में दो तरह के मौसम होगा। बता दे की एक ओर जहां गर्म दिन रहने के साथ अधिसंख्य भागों में लू हीट (वेव) का प्रभाव रहेगा तो दूसरी ओर हीट वेव के साथ सामान्य वर्षा होगी।

मई के पहले सप्ताह में मौसम सामान्य बना रहेगा। वहीं कई जगहों पर हल्की तो कई जगहों पर मध्यम बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी। दूसरे सप्ताह के अंत और तीसरे सप्ताह की शुुरूआत में मौसम परिवर्तन होगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मौसम शुष्क होने के साथ पटना समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक व लू हीट वेव भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से मई में मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि इस दौरान वर्षा सामान्य से कम रहने की संभावना है। वहीं, कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य रहने के आसार है। बिहार के साथ झारखंड, ओडिशा, पश्विम बंगाल में गर्म हवा चलेगी। इसके कारण अधिकतम तापमान में क्रमिक वृद्धि होगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article