दक्षिण बिहार के 17 जिलों की योजनाओं की समीक्षा, 31 मार्च तक सोलर स्ट्रीट लाइट का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पंचायती राज विभाग, बिहार की ओर से मंगलवार को विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई, जिसकी अध्यक्षता निदेशक नवीन कुमार सिंह ने की। इसमें दक्षिण बिहार के 17 जिलों—जमुई, भागलपुर, नवादा, मुंगेर, जहानाबाद, पटना, अरवल, रोहतास, बांका, औरंगाबाद, गया, शेखपुरा, नालंदा, लखीसराय, भोजपुर, कैमूर और बक्सर—के अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में पंचायत सरकार भवनों के शीघ्र हस्तांतरण और उन्हें क्रियाशील बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि 31 मार्च 2026 तक शत-प्रतिशत सोलर स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन सुनिश्चित किया जाए।

जानकारी के अनुसार, इन 17 जिलों की ग्राम पंचायतों में अब तक 3,64,605 सोलर स्ट्रीट लाइट्स लगाई जा चुकी हैं, जिनमें अकेले पटना जिले में 37,656 लाइट्स शामिल हैं। जहां कार्य में देरी पाई गई, वहां संबंधित एजेंसियों से स्पष्टीकरण मांगने और अनुबंध के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

निदेशक ने यह भी कहा कि सभी स्थापित सोलर लाइट्स को ब्रेडा द्वारा विकसित केंद्रीकृत मॉनिटरिंग सिस्टम से जोड़ा जाए और सिग्नल लॉस या खराब लाइट्स की समस्या को जल्द से जल्द ठीक किया जाए। पंचायत सचिवों को निर्देश दिया गया कि वे रात के समय नियमित रूप से इन लाइट्स का निरीक्षण करें।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि कार्य कर रही एजेंसियों का भुगतान समय पर किया जाए, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई बाधा न आए। साथ ही छठे राज्य वित्त आयोग से संबंधित योजनाओं की स्वीकृति लेकर जनकल्याणकारी कार्यों में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया।

इसके अलावा उपयोगिता प्रमाण पत्र, लंबित न्यायिक मामले और CPGRAMS पर दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की गई। बैठक में अपर सचिव डॉ. आदित्य प्रकाश और नज़र हुसैन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article