भागलपुर में सड़क हादसा: डीएलएड का छात्र गंभीर रूप से घायल, मायागंज में चल रहा इलाज

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर बांका जिले के भगवानपुर निवासी डीएलएड के छात्र चंदन कुमार पासवान एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हादसा उस वक्त हुआ जब चंदन अपने दो दोस्तों के साथ किसी कार्यवश पुनसिया की ओर जा रहे थे इसी दौरान कदमा मोड़ के समीप एक अज्ञात वाहन ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक बाइक समेत सड़क पर जा गिरे घटना के तुरंत बाद स्थानीय राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया प्रारंभिक इलाज के बाद चंदन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) रेफर कर दिया गया चंदन के चाचा प्रकाश पासवान ने बताया कि वह किसी काम से कदमा मोड़ की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ उन्होंने बताया कि चंदन को सि

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

र व शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं पुलिस ने घटना स्थल से बाइक को जब्त कर लिया है.
वहीं चंदन के दो अन्य साथियों में से एक को मामूली चोटें आई हैं, जिसका इलाज स्थानीय रेफरल अस्पताल में चल रहा है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास में जुटी है

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article