असमाजिक तत्वों के लोगों ने सरकारी जमीन पर लगे सैकड़ों पेड़ काटे!

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर करहरिया पंचायत में पंचायत सरकार भवन के निर्माण स्थल को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है.मुखिया पूनम देवी सहित देवधा के ग्रामीणों ने शुक्रवार को ग्राम सभा से पारित चिह्नित जमीन पर भवन का निर्माण जल्द शुरू कराने मांग किया.चिन्हित जमीन के बदले दूसरें स्थान पर भवन का निर्माण कराये जाने पर प्रदर्शन करने का अल्टीमेटम दिया है. मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार उर्फ मंटू ने बताया कि पंचायत सरकार भवन निर्माण का टेन्डर प्रक्रिया पूरी होने के बाद विरोधी और असमाजिक तत्वों के लोगों ने गुरुवार रात विवादित जमीन पर वन विभाग का लगे सैकड़ों आम,कटहल,ताड़,शीशम पेड़ को काट दिया.बताया गया कि विरोधी गुट के लोगों ने पेड़ को काटकर विवादित जमीन को खाली बता कर भवन का निर्माण गलत जगह कराना चाहता है.पेड़ काटने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है.पेड़ काटने के बाद शुक्रवार सुबह जेसीबी से लकड़ी उठाने आये लोगों को मुखिया के लोगों ने खदेड़ दिया.


ग्राम सभा सर्वोपरि,चिन्हित जमीन पर हो निर्माण-
मुखिया प्रतिनिधि मुकेश सिंह ने बताया कि पंचायत के देवधा मौजा में खाता संख्या 310, खेसरा 656 में 50 डिसमिल जमीन चिह्नित कर ग्रामसभा से पारित कर विभाग के वरीय अधिकारी को उपलब्ध करायी गयी है, लेकिन कुछ लोग निर्धारित स्थल के बदले विवादित जमीन पर भवन बनाने की मांग से पेंच फंसा है

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article