रोहतास: प्लास्टिक बैग में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

A woman's body found in pieces has caused a sensation, with suspicions of concealment of identity

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र स्थित बबुरा चौक के पास सोमवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। शव की स्थिति इतनी भयावह थी कि घटनास्थल पर पहुंचे लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला के शरीर का केवल कमर और जांघ का हिस्सा ही बंद प्लास्टिक के थैले में मिला है, जबकि सिर और धड़ गायब हैं। प्रारंभिक आशंका है कि अपराधियों ने पहचान छिपाने और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को टुकड़ों में काटकर अलग-अलग स्थानों पर फेंका है।
चार विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम गठित की गई
इस गंभीर मामले को देखते हुए सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए चार विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम गठित की गई है। चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार के अनुसार, मृतका की उम्र लगभग 35 वर्ष आंकी जा रही है और उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पूरी सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
अब तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी
वहीं, दिनारा थाना पुलिस के अनुसार, अब तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जांच कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इस जघन्य अपराध में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, इलाके में दहशत का माहौल है और लोग इस घटना को लेकर आक्रोशित हैं। पुलिस ने जांच तेज कर दी है और हर पहलू से मामले की पड़ताल की जा रही है।
रोहतास से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article