शौचालय में मिला कंकाल, इलाके में फैली दहशत, जांच में जुटी पुलिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस वक़्त की बड़ी ख़बर मुंगेर से आ रही है जहां शौचालय में कंकाल मिला है। कंकाल मिलने से इलाके में दहशत फ़ैल गयी । पुलिस FSL की टीम बुला उस कंकाल की जांच करवा रही है कि वहीं किसी व्यक्ति का है कि किसी जानवर का है ।

जमालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर रेल कॉलोनी परिसर में एक बंद पड़े शौचालय की टंकी से पुलिस ने बरामद किया है। वहां पर खेल रहे एक बच्चे ने कंकाल को देखा और कंकाल को देखते ही आकर अपने परिजनों को इस बात की सूचना दी।

स्थानीय लोगों ने जा कर घर के पीछे सेफ्टी टैक में देखा और इसके बाद पूरे इलाके में यह बात फैल गई। जिसकी सूचना आदर्श थाना जमालपुर को दी गई। पुलिस मौके वारदात पर पहुँच कर सेफ्टी टैक से कंकाल को बरामद की है। रामपुर कॉलोनी स्थित रेल परिसर में कुछ लोग कई बर्षों से झुग्गी झोपड़ी बना कर रह रहे है। यह कंकाल प्रदीप राउत के घर के पीछे सेफ्टी टैक से कंकाल बरामद हुआ है। प्रदीप राउत पिछले डेढ बर्षों से घर में ताला बंद कर अमझर में रहने लगा है। वही इस मामले में।एसडीपीओ सदर राजेश कुमार ने बताया कि रामपुर रेल कॉलोनी परिसर के बंद पड़े सेफ्टी टंकी से कंकाल बरामद हुआ है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है जाँच के बाद ही पता चल पाएगा कि ये कंकाल आदमी का है बच्चे का है या फिर किसी जानवर का है। उसके बाद विधि संवत कार्यवाही की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article