News PR Live
आवाज जनता की

बाढ़ के रामलखन सिंह यादव कॉलेज गेट पर छात्रों का हंगामा, पीजी में नामांकन नहीं होने से हैं नाराज

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बाढ़ के राम लखन सिंह यादव कॉलेज के गेट पर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों का कहना है कि 14 तारीख को पीजी में स्पॉट नामांकन का तिथि निर्धारित किया गया था, लेकिन कॉलेज आने के बाद प्रशासन की ओर से छात्रों को बताया गया कि सभी सीट भर गया है। इसको लेकर छात्रों ने जमकर बवाल किया।

- Sponsored -

- Sponsored -

छात्रों का कहना है कि कॉलेज प्रशासन द्वारा अपने निजी आदमी का नामांकन कर दिया गया और हम लोगों का नामांकन नहीं लिया जा रहा है। जिससे हमलोगों का साल बर्बाद हो जाएगा। एडमिशन नहीं होने से छात्रों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं छात्रों का कहना है कि हमलोग दूर-दराज़ से आए हैं। ऐसे में हमारा एडमिशन नहीं लिया जा रहा है । कॉलेज प्रशासन से इसकी सही जानकारी भी नहीं दी जा रही है।

बाढ़ से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.