मुजफ्फरपुर से आनंद विहार तक चलनें वाली स्पेशल ट्रेन पर आया बड़ा अपडेट, जानिए…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन के कारण भीड़ से यात्रियों को राहत मिल रही है। इसी को मद्देनजर रखते हुए पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के सूचना एवं मुख्य जनसंपर्क अधिकारी की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। इस पत्र में  कहा गया है कि मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के बीच दो जोड़ी स्पेशल गाड़ी का परिचालन किया जा रहा है। उसके फेरों में और वृद्धि की गई है।

गाड़ी संख्या 05219 का परिचालन 18 व 25 मई को अप रूट में चलेगी एवं गाड़ी संख्या 05220 भी दो ट्रिप 19 व 26 मई को मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज होते हुए आनंद विहार जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

यह गाड़ी नरकटियागंज में देर संध्या 9:15 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05251 का परिचालन 22 व 29 मई को मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के लिए चलेगी एवं 05252 का परिचालन भी 23 व 30 को अप रुट में किया जाएगा।

 

यह गाड़ी मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के बीच चलेगी। यह गाड़ी भी 9:15 बजे देर संध्या में नरकटियागंज जंक्शन पर पहुंचेगी।

 

बता दें कि इस गाड़ी के परिचालन से उत्तर बिहार के यात्रियों को काफी राहत मिलेगा तथा गर्मी में भी भीड़ से लोगों को निजात मिल सकेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article