बैंड बाजा के साथ दुष्कर्म मामले मे आरोपी के घर पहुंची पुलिस, चिपकाया इश्तेहार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK – गुरुवार को मुजफ्फरपुर पुलिस एक गांव में डुगडुगी लेकर पहुंच गई, जिसके बाद ग्रामीणों की हुजूम उमड़ पड़ी, लोगो के बीच चर्चा होने लगी की आखिर पुलिस सुबह सुबह डुगडुगी लेकर गांव में क्यों आई है. जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे एक आरोपी के घर डुगडुगी बजाते पहुंची और इश्तहार चिपकाया, साथ ही हिदायत भी दी गई की अगर आरोपी ने आत्म समर्पण नहीं किया तो आगे कुर्की की कारवाई की जायेगी.

बता दें की मुजफ्फरपुर के हथौड़ी थाना की पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के एक गांव में डुगडुगी लेकर पहुंच गई और फिर दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे एक आरोपी के घर इस्तेहार चिपकाया.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मामले में हथौड़ी पुलिस ने कहा की न्यायालय के आदेश पर दुष्कर्म के आरोपी के घर इश्तहार चिपकाया गया है, हालाकि परिजनों द्वारा जल्द ही आरोपी के आत्म समर्पण की बात कही गई है, अगर सेलेंडर नही करते है तो आगे कुर्की की कारवाई की जायेगी.

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article