पल्ल्वी राज कंस्ट्रक्शन के CMD संजीव श्रीवास्तव को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने ‘टाइम्स आइकॉन ऑफ एक्सीलेंस’ अवार्ड से किया सम्मानित

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना -Times of India द्वारा आयोजित टाइम्स आइकॉन ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड 2025 समारोह में पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव श्रीवास्तव को उनके ड्रीम प्रोजेक्ट “गोवा सिटी” के लिए प्रतिष्ठित टाइम्स आइकॉन ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा प्रदान किया गया।

आधुनिक सुविधाओं से युक्त गोवा सिटी प्रोजेक्टगोवा सिटी प्रोजेक्ट, पटना के दानापुर स्थित सगुना मोड़ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। यह प्रोजेक्ट सात मंजिलों की रिहायशी इमारतों से युक्त है, जिसमें अत्याधुनिक सुविधाओं और विश्वसनीय इंफ्रास्ट्रक्चर का समावेश किया गया है। इस परियोजना को रेरा (RERA) निबंधन संख्या BRERAP21329-006/163/R-1633/2024 के तहत पांच वर्षों के लिए स्वीकृति प्राप्त है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जल्द मिलेगी फ्लैट की डिलीवरी-

प्रोजेक्ट में फ्लैट बुक करा चुके ग्राहकों के लिए राहत की खबर है, क्योंकि रेरा से अनुमोदन मिलने के बाद रुके हुए कार्यों को फिर से शुरू कर दिया गया है। गोवा सिटी A और B ब्लॉक का निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है और कंपनी ने तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ फ्लैट डिलीवर करने का वादा किया है।

हर किसी का अपना घर – कंपनी का सपनाइस अवसर पर संजीव श्रीवास्तव ने कहा, “हमारा सपना है कि हर किसी का खुद का घर हो, ताकि किसी को आवास के लिए दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े। पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन की यही सोच हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।”उन्होंने आगे कहा कि कंपनी ग्राहकों को समय पर, गुणवत्ता युक्त और भरोसेमंद आवासीय समाधान देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिया कि गोवा सिटी के अलावा कुछ और प्रोजेक्ट्स भी जल्द ही सार्वजनिक किए जाएंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article