SSB के नागरिक कल्याण कार्यक्रम का शुभारंभ, 155 सीमावर्ती लोगों को मिलेगा प्रशिक्षण और रोजगार का अवसर,

Muskan Gupta


NEWS PR डेस्क : वाल्मीकिनगर SSB 21वीं वाहिनी की ओर से शुक्रवार को वाल्मीकि सभागार में जीवंत गांव-सिविक एक्शन कार्यक्रम 2026-27 के तहत पांच स्वरोजगारपरक कौशल विकास प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने किया।

प्रशिक्षण में मधुमक्खी पालन एवं बी-बॉक्स वितरण, जैविक फल-सब्जी उत्पादन, मशरूम फार्मिंग, सिलाई और ब्यूटीशियन प्रशिक्षण शामिल हैं। इन प्रशिक्षणों से कुल 155 सीमावर्ती युवा, महिलाएं एवं अन्य लाभार्थी लाभान्वित होंगे। 15 दिवसीय प्रशिक्षण रमपुरवा, लक्ष्मीपुर, दरुआबारी, सोहरिया, चम्पापुर और नौरंगिया दोन में आयोजित किया जाएगा।

इस दौरान ब्यूटीशियन और सिलाई प्रशिक्षण को स्व-रोजगार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षुओं को इंटर्नशिप और प्रायोगिक अनुभव भी दिया जाएगा।

सांसद ने SSB के प्रयासों की सराहना करते हुए स्थानीय समस्याओं के समाधान और

खेल सुविधाओं के विकास में सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। साथ ही मेडिकल और पशु चिकित्सा सिविक एक्शन के तहत निःशुल्क दवा व परामर्श दिया गया।

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट ;-

Share This Article