सम्राट सरकार की पहल: 55 दिनों बाद खत्म हुई राजस्व अधिकारियों की हड़ताल, 4 मई तक काम पर लौटेंगे RO-CO

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 30 अप्रैल। बिहार में करीब दो महीने से जारी राजस्व अधिकारियों और अंचल अधिकारियों की हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई है। 9 मार्च से चल रही इस सामूहिक हड़ताल के खत्म होने से राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को बड़ी राहत मिली है।

राजस्व सेवा से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों ने विभाग के सचिव जय सिंह के साथ हुई वार्ता के बाद हड़ताल वापस लेने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनकी मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाया है और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया है। इसी विश्वास के आधार पर अधिकारियों ने 4 मई तक अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौटने का निर्णय लिया है।

लंबे समय तक चली इस हड़ताल का असर आम जनता पर साफ दिखाई दे रहा था। दाखिल-खारिज, भूमि विवादों के निपटारे और अन्य राजस्व से जुड़े कार्य ठप पड़ गए थे, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब हड़ताल खत्म होने के बाद इन सेवाओं के धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गौरतलब है कि हड़ताल के दौरान राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए सीके अनिल का तबादला कर दिया था। उनकी जगह 2007 बैच के आईएएस अधिकारी जय सिंह को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई। जय सिंह पहले से ही विभाग में सचिव के रूप में कार्यरत थे और वित्त विभाग में भी अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं।

राज्य सरकार और अधिकारियों के बीच बनी सहमति को प्रशासनिक कामकाज के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। अब सबसे बड़ी चुनौती लंबित मामलों के त्वरित निपटारे की होगी, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर लौट सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article