Samridhi Yatra:अररिया-किशनगंज में बोले सम्राट चौधरी, एनडीए सरकार बिना भेदभाव कर रही है ‘सबका विकास’

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना/ बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में नीतीश के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार सबका साथ, सबका विकास ध्येय से बिना किसी भेदभाव काम कर रही है। सरकार ने वोट देने या न देने के आधार पर कभी भेदभाव नहीं किया। सबको बिजली, पानी और राशन उपलब्ध कराया। न्याय के साथ विकास करना और सभी वर्गों का कल्याण किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ समृद्धि यात्रा के दौरान अररिया पहुंचे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अररिया कॉलेज में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा- मंगलवार को वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट निर्माण का टेंडर जारी किया गया है और आज बीरपुर एयरपोर्ट के निर्माण के लिए भी टेंडर जारी हो गया है। उन्होंने घोषणा की कि अररिया जिले के फारबिसगंज में भी जल्द एयरपोर्ट का निर्माण कराया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पहले पटना से अररिया आने में पूरा दिन लगता था, लेकिन अब यह दूरी तीन से चार घंटे में तय होती है। उन्होंने कहा कि एक समय बिहार में बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की भी कमी थी। अररिया के लोग इलाज के लिए नेपाल या पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जाते थे, जबकि अब यहां लोगों का यही इलाज हो रहा है। अररिया में मेडिकल कॉलेज का भी निर्माण किया जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

श्री चौधरी ने कहा- 2005 से पहले गांवों में पांच घंटे भी बिजली नहीं मिल पाती थी, आज राज्य में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है। तब बिहार में केवल 17 लाख बिजली उपभोक्ता थे, अब बढ़कर 2 करोड़ 16 लाख हैं। उन्हें 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जा रही है जिसके बाद करीब 88 प्रतिशत उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य आ रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के बाद अब सरकार का मुख्य फोकस रोजगार और उद्योगों के विकास पर है। उन्होंने बताया कि बिहार की औद्योगिक विरासत को फिर से जीवित करने के लिए सेमीकंडक्टर नीति, औद्योगिक कॉरिडोर, डिफेंस कॉरिडोर और आईटी सेक्टर को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि युवाओं को राज्य में ही रोजगार मिल सके।

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड स्थित कृषि मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में जब एनडीए सरकार बनी थी, तब बिहार में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति कमजोर थी। उस समय राज्य में करीब आठ हजार किलोमीटर सड़क थी, जो आज बढ़कर लगभग डेढ़ लाख किलोमीटर हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि सिलीगुड़ी से गोरखपुर तक एक्सप्रेसवे का निर्माण कराया जा रहा है। ठाकुरगंज में मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है। कोशी-मेची लिंक और ब्रह्मपुत्र के पानी के माध्यम से सिंचाई व्यवस्था विकसित की जा रही है। उन्होंने कहा कि किशनगंज में अनानास और ड्रैगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार काम कर रही है। श्री चौधरी ने कहा कि एनडीए सरकार जीसीसी और सेमीकंडक्टर के बाद चाय नीति भी बनाई जाएगी। उद्योगों के विस्तार से आने वाले वर्षों में बिहार में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और लोगों को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने एकबार फिर दोहराया की बिहार नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में तेजी विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article