2 महीने से वेतन नहीं मिलने को लेकर सफाई कर्मी नाराज,अस्पताल के बाहर कि जमकर हंगामा और नारेबाजी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मोतिहारी की सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सदर अस्पताल की साफ सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है.वहीं सफाई कर्मियों के 2 महीने से वेतन नहीं मिलने को लेकर सफाई कर्मी नाराज है और अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा और नारेबाजी की। सफाई कर्मियों का यह आरोप है कि पिछले 2 महीने से वेतन नहीं मिल रहा है हम सभी भुखमरी के कगार पर हैं वैसी स्तिथी में जीविका के द्वारा सफाईकर्मी को वेतन का भुगतान होता है लेकिन वेतन भुगतान नहीं होने से हम लोगों ने साफ सफाई के काम को बाधित किया है.

महिला सफाई कर्मी चांदनी देवी और मंजू देवी ने कहा कि साफ सफाई की व्यवस्था हम सब की जिम्मेदारी है लेकिन पिछले 2 महीने से हम लोगों को वेतन नहीं मिल पाता है जिसके कारण हमारा परिवार भुखमरी के कगार पर है और इसीलिए हम लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. वही असप्तताल प्रबंधक के द्वारा वेतन के नाम पर भी भारी कटौती अस्पताल प्रबंधन के द्वारा किया जाता है जिसको लेकर हम लोग आज विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं वही साफ-सफाई व्यवस्था नहीं होने से अस्पताल की अस्पताल में जगह-जगह गंदगी पसर गया है मोतिहारी के सबसे बड़े सरकारी सदर अस्पताल में साफ सफाई नहीं होने से बड़ा सवाल उत्पन्न होता है कि आखिर स्वास्थ्य के साथ विभाग कैसा खिलवाड़ कर रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article