भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सिल्क सिटी पहुंचे संजय सरावगी, राजद पर साधा निशाना

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संजय सरावगी शुक्रवार को पहली बार सिल्क सिटी भागलपुर पहुंचे। भागलपुर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान शहर का माहौल पूरी तरह भाजपा मय नजर आया।

मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में राजद की हार के पीछे सबसे बड़ा कारण उसके अपने कार्यकर्ताओं की नाराजगी रही। सरावगी के मुताबिक, राजद के कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और नेतृत्व से असंतुष्ट थे, जिसका सीधा असर चुनाव परिणामों पर पड़ा और जनता ने उन्हें नकार दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा एक संगठन के रूप में लगातार मजबूत हो रही है और कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत पार्टी को जनता का भरोसा हासिल हुआ है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में भाजपा बिहार में और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।इस अवसर पर संजय सरावगी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की।

भागलपुर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट…..

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article