NEWS PR डेस्क: होलिका दहन के अवसर पर पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी संजीव कुमार श्रीवास्तव ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य, साहस और सकारात्मकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए।
संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि होली और होलिका दहन केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का अवसर भी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहार को प्रेम, शांति और सुरक्षित तरीके से मनाएं।
उन्होंने अपने संदेश में यह भी कहा कि जिस प्रकार अग्नि में नकारात्मकता का दहन होता है, उसी तरह हमें अपने जीवन से ईर्ष्या, द्वेष और वैमनस्य को दूर कर सकारात्मक सोच को अपनाना चाहिए।