पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के CMD संजीव श्रीवास्तव ने दी होली की शुभकामनाएं, प्रेम और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना। होली के पावन अवसर पर पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के CMD संजीव श्रीवास्तव ने अपने कर्मचारियों, ग्राहकों और प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि होली रंगों, खुशियों और आपसी भाईचारे का पर्व है, जो समाज में प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है।

संजीव श्रीवास्तव ने अपने संदेश में कहा कि यह त्योहार लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का अवसर देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि होली को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहते हुए मनाएं। साथ ही सभी से आग्रह किया कि इस पर्व पर आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सद्भाव के साथ रंगों का उत्सव मनाएं।

उन्होंने कहा कि होली का असली आनंद तभी है जब समाज के सभी लोग मिलकर इसे हर्षोल्लास के साथ मनाएं। यह पर्व हमारी संस्कृति की विविधता और एकता को भी दर्शाता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article