सारण सड़क हादसा: 3 की मौत पर CM सम्राट चौधरी का शोक, 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान

दिघवारा-झौवा मार्ग हादसा: 3 की मौत पर CM का शोक, परिजनों को मुआवजा घोषित

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सारण जिले के दिघवारा-झौवा मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों को धैर्य और संबल प्रदान करें। साथ ही, उन्होंने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
मुआवजे का ऐलान:
बता दें कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि यह हादसा सारण जिले के दिघवारा-झौवा मार्ग पर हुआ, जहां अचानक हुई दुर्घटना ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। वहीं प्रशासन को पीड़ितों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए गए हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article