धर्मपुर पुल के पास एक महिला का शव मिलने से फैला सनसनी, जांच मे जुटी पुलिस

Patna Desk

नालंदा -अहले सुबह नगरनौसा थाना क्षेत्र के भदरू बीघा स्थित दो धर्मपुर पुल के पास पइन में एक महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया।

महिला का महिला की चेहरे पर गहरे जख्म के चोट का निशान है। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस महिला की पहचान व घटना की जांच में लगी है। महिला का शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की हत्या कर शव को पइन में फेक दिया गया। बहरहाल यह जांच का विषय है। जांच के बाद ही घटना की सत्यता की जानकारी हो पाएगी।

Share This Article