जलापूर्ति शिकायतों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, कार्यपालक अभियंता सहित पाँच अधिकारी निलंबित

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR डेस्क। पटना जलापूर्ति से जुड़ी शिकायतों के समाधान में बार-बार लापरवाही सामने आने पर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने एक बार फिर कड़ी कार्रवाई की है। विभागीय समीक्षा में दोषी पाए जाने पर एक कार्यपालक अभियंता और चार सहायक अभियंताओं को निलंबित कर दिया गया है।

निलंबित अधिकारियों में दरभंगा के कार्यपालक अभियंता प्रदीप कुमार झा, लालगंज के सहायक अभियंता राकेश कुमार रंजन, सीतामढ़ी के सहायक अभियंता महेश कुमार, पुपरी के सहायक अभियंता (यांत्रिक) मनीष कुमार प्रियदर्शी, तथा लहेरियासराय के सहायक अभियंता शिव कुमार शामिल हैं। विभागीय जांच में पाया गया कि इन अधिकारियों ने जलापूर्ति संबंधी शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में संतोषजनक निष्पादन नहीं किया और विभागीय आदेशों की अवहेलना की।

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री संजय कुमार सिंह ने कहा कि जलापूर्ति से जुड़ी शिकायतों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निपटाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और किसी भी अधिकारी या संवेदक के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभाग “शून्य सहनशीलता” की नीति पर काम कर रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article