पेड़ पर टंगा हुआ एक युवक का शव मिलने से इलाके फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुतलुपुर दियारा इलाके मे शीशम के पेड़ पे एक युवक का शव टंगा हुआ मिलने से आस पास के गांव में सनसनी फैल गई । मृतक की पहचान लखीसराय जिला के मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के खावा निवासी राजकुमार महतो के रूप में हुई है । शव की सूचना मिलते ही परिजन सहित पत्नी और उसके बच्चे घटना स्थल पर पहुंचे और शव को देखते ही परिजनों में हाहाकार मच गया और रोने धोने लगे। वहीं इस बात की सोचना मुफ्फसिल थाना को दी गई मौके पर मुफ्फसिल थान और fsl की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मृतक के परिजन और पत्नी ने हत्या कर पेड़ पे शव को टांग देने की आशंका जाता रहे हैं। वहीं पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस मामले की जांच में जुटी है । वहीं इस मामले में मृतक की पत्नी यशोदा कुमारी ने बताया कि उसका पति चचेरे भैसुर के साथ ही रहता था और कल तीन बजे से वह घर नहीं आया है और आज उसका शव कुतलुपुर दियारा के पेड़ पर टंगा मिला । हो न हों उसके पति की हत्या कर शव को टांग दिया गया है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article