स्कूल संचालन में गंभीर लापरवाही और मध्यान्ह भोजन योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी,घोटाले की पुष्टि

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर नवगछिया रंगरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कोशकीपुर में रंगरा BPRO द्वारा की गई औचक जांच में स्कूल संचालन में गंभीर लापरवाही और मध्यान्ह भोजन योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है जांच के दौरान यह पाया गया कि स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा मनमाने तरीके से विद्यालय संचालित किया जा रहा है शिक्षा प्रबंधन समिति द्वारा पूर्व में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच में हो गई है स्थानीय लोगों और समिति की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए BPRO की टीम ने जब स्कूल का निरीक्षण किया तो पाया गया कि छात्रों को सूचीबद्ध एवं संतुलित आहार नहीं दिया जा रहा है प्रतिदिन सिर्फ आलू और चावल दिया जाता है.

साथ ही भोजन की गुणवत्ता भी अत्यंत निम्न स्तर की पाई गई महादलित बच्चों से करवाई जाती है सफाई जांच में यह भी सामने आया कि विद्यालय में साफ-सफाई जैसे कार्य महादलित समुदाय के बच्चों से करवाए जाते हैं जो कि न केवल अमानवीय है बल्कि संविधान के मूल्यों का उल्लंघन भी है। विद्यालय में शिक्षा प्रबंधन समिति की बैठकें कभी आयोजित नहीं की जातीं सरकारी योजनाओं और संसाधनों का लाभ बच्चों तक न पहुंचकर शिक्षकों और प्रधानाध्यापक के बीच बंट जाता है स्थानीय जनता ने आरोप लगाया कि स्कूल में सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का दुरुपयोग हो रहा है
कोशकीपुर की जनता ने जिलाधिकारी एवं शिक्षा विभाग से मांग की है कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि बच्चों को शिक्षा का लाभ सही ढंग से मिल सके और सरकारी योजनाओं का उद्देश्य सफल हो सके

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article