बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई के वर्ग 6 में नामांकन हेतु प्रारम्भिक प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड दिनांक 09.10.2026 के अपराह्न में जारी किया जाएगा।
इस सम्बंध में जानकारी देते हुए डॉ० त्यागराजन एस०एम०, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया कि सिमुलतला आवासीय विद्यालय के वर्ग 6 में नामांकन हेतु प्रारम्भिक प्रवेश परीक्षा का आयोजन 24 अक्टूबर, 2026 को अपराह्न 01:00 बजे से 03:30 बजे तक किया जाएगा।
इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थी निर्धारित समय से आधा घण्टे पूर्व 12.30 बजे अपराह्न तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर लेंगे।
इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड दिनांक 09.10.2026 को अपराह्न में वेबसाइट https://biharsimultala.com पर जारी किया जाएगा।
विद्यार्थी या उनके अभिभावक अपने log in ID एवं पासवर्ड का उपयोग कर उक्त वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाऊनलोड कर सकते हैं।