पटना जू में गर्मी से जानवरों को राहत देने के खास इंतजाम, कूलर-एसी से लेकर फल और ग्लूकोज तक की व्यवस्था

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में इस समय मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। कुछ जिलों में तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया है, तो कई इलाकों में अब भी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। राजधानी पटना में भी पारा अभी ऊंचाई पर है और लोग तपिश से बेहाल हैं।इसी बीच पटना चिड़ियाघर में जानवरों को गर्मी से राहत देने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। जू प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि तेज गर्मी के बीच किसी जानवर को कोई दिक्कत न हो। जू की गुफाओं में शेर और बाघ कूलर की ठंडी हवा में सुकून पा रहे हैं, जबकि चिम्पांजी को डाभ (नारियल पानी) और दही-चावल परोसा जा रहा है।भालुओं के लिए बर्फ की सिल्ली रखी गई है, जिससे वे खेलते हुए ठंडक पा रहे हैं। चिम्पांजी के पिंजरे में एसी भी लगाया गया है।

मांसाहारी जानवरों को पहले जहां 11 किलो मांस दिया जाता था, वहीं अब गर्मी को देखते हुए यह मात्रा घटाकर 9 किलो कर दी गई है।हिरण, चीतल और जल पक्षियों के केज में फॉगर (पानी की फुहार वाले उपकरण) लगाए गए हैं। वहीं, शाकाहारी जानवरों को सेब, केला, अंगूर और अनार जैसे मौसमी फलों से पानी की कमी दूर की जा रही है। हाथियों को केले के थंब दिए जा रहे हैं, जबकि भालुओं के लिए खीर का प्रबंध किया गया है।जू में पानी के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं — वॉटर स्प्रिंकलर लगाए गए हैं और शेड्स की व्यवस्था भी की गई है ताकि जानवरों को छांव मिल सके। साथ ही, जानवरों की सेहत की निगरानी के लिए नियमित तौर पर पशु चिकित्सकों की टीम निरीक्षण कर रही है। उन्हें ऊर्जावान बनाए रखने के लिए ग्लूकोज और मल्टीविटामिन भी दिए जा रहे हैं।कुल मिलाकर, पटना चिड़ियाघर प्रशासन गर्मी से जानवरों को बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article