गया में आवारा कुत्तों का आतंक, 12 घंटे में 40 से अधिक लोग घायल; अस्पताल में मची अफरातफरी

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: गया, 02 अप्रैल। बिहार के गया शहर में बुधवार को आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला, जहां अलग-अलग इलाकों में कुत्तों के हमले में 40 से अधिक लोग घायल हो गए। महज 12 घंटे के भीतर सभी पीड़ित इलाज के लिए जयप्रकाश नारायण अस्पताल पहुंचे, जिससे अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, शहर के चौक, जीबी रोड, नई गोदाम, बैरागी समेत कई इलाकों में आवारा कुत्तों ने लोगों पर हमला किया। इन हमलों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ती रही और देर रात तक मरीजों के अस्पताल पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

जयप्रकाश नारायण अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर धीरज शर्मा ने बताया कि सुबह से अब तक 40 से अधिक डॉग बाइट के मामले सामने आ चुके हैं। सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है और उन्हें एंटी रेबीज इंजेक्शन दिया गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में अभी भी कई लोग इलाज के इंतजार में मौजूद हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस घटना के बाद शहर में दहशत का माहौल है। लोग घरों से निकलने में डर महसूस कर रहे हैं, खासकर बच्चों को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

लगातार बढ़ रही इन घटनाओं ने शहर की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या से निपटने के लिए क्या कदम उठाता है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article