भागलपुर में छात्र का विरोध, अनदेखी से आक्रोशित होकर अनशन शुरू

रजिस्ट्रेशन में देरी से बढ़ी परेशानी, न्याय की मांग में छात्र का आमरण अनशन

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर के तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में प्रशासनिक लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक छात्र ने अपनी समस्या के समाधान की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, सोनू कुमार (सत्र 2022–25) ने आरोप लगाया है कि विश्वविद्यालय द्वारा अब तक उसका रजिस्ट्रेशन नंबर जारी नहीं किया गया है। इसके कारण उसे आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है और उसका नामांकन भी प्रभावित हो रहा है।


छात्र का कहना है कि उसने इस संबंध में 21 अप्रैल और 28 अप्रैल 2026 को परीक्षा नियंत्रक को लिखित आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रशासन की इस उदासीनता से नाराज होकर छात्र ने 6 मई 2026 को सुबह 11 बजे से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर आमरण अनशन शुरू कर दिया।


सोनू कुमार का स्पष्ट कहना है कि जब तक उसका रजिस्ट्रेशन नंबर जारी कर संबंधित कॉलेज को नहीं भेजा जाता, तब तक वह अपना अनशन जारी रखेगा। फिलहाल, इस पूरे मामले पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिससे छात्रों के बीच भी नाराजगी का माहौल देखा जा रहा है।
भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article