समृद्धि यात्रा में सुपौल को मिला 570 करोड़ की सौगात, 213 योजनाओं का हुआ उद्घाटन-शिलान्यास

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बिहार के सुपौल जिले में ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास योजनाओं की सौगात दी। निर्मली अनुमंडल कार्यालय मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 570 करोड़ रुपये की लागत से 213 विकास योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें 135 करोड़ रुपये की 129 योजनाओं का उद्घाटन और 335 करोड़ रुपये की 84 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने निर्मली स्थित निर्मली रिंग बांध (सिपाही चौक) के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिकरहट्टा-मझारी निम्न बांध, डगमरा मार्जिनल बांध और निर्मली घेरा बांध की मरम्मत तथा सड़क निर्माण से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया। साथ ही छातापुर और त्रिवेणीगंज प्रखंड में सुरसर नदी के निरंतर प्रवाह के लिए अवरोध हटाने की परियोजना का भी शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने विश्व बैंक समर्थित बिहार जल सुरक्षा एवं सिंचाई आधुनिकीकरण परियोजना के तहत विस्तारित सिकरहट्टा-मझारी निम्न बांध के उच्चीकरण, सुदृढ़ीकरण और सड़क निर्माण से जुड़े कार्यों का भी शिलान्यास किया। इस परियोजना के अंतर्गत लगभग 31.98 किलोमीटर लंबाई के तटबंध को मजबूत किया जाएगा और कई स्टड का पुनर्निर्माण व निर्माण किया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति पर प्रस्तुतीकरण दिया। इनमें वीरपुर में निबंधन कार्यालय की स्थापना, सुपौल स्टेडियम का जीर्णोद्धार, बाबा तिल्हेश्वरनाथ मंदिर का सौंदर्यीकरण, सिमराही बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 के जंक्शन पर फ्लाईओवर का निर्माण, त्रिवेणीगंज और पिपरा बाजार के बाईपास तथा सुपौल में नए बस स्टैंड का निर्माण शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्मली रिंग बांध के जीर्णोद्धार से शहर को हर साल होने वाली जलजमाव की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माणाधीन योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता भी प्रदान की। उन्होंने असंगठित क्षेत्र के कामगारों, विद्यार्थियों और उद्यमियों को लाभ देने के लिए बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, कुशल युवा कार्यक्रम और आयुष्मान भारत योजना से जुड़े लाभ वितरित किए। इसके अलावा बिहार लघु उद्यमी योजना के तहत 705 लाभार्थियों को 3.52 करोड़ रुपये की पहली किस्त का प्रतीकात्मक चेक दिया गया।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article