औचक जांच में अस्पताल की खुली पोल, एसडीएम के निरीक्षण में कई कर्मी मिले अनुपस्थित !

Muskan Gupta

NEWS PR डेस्क: पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से जहां एसडीएम की औचक जांच में अस्पताल की व्यवस्था उजागर, कई कर्मी मिले अनुपस्थित


बगहा अनुमंडल पदाधिकारी चांदनी कुमारी ने देर रात अनुमंडलीय अस्पताल बगहा का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान ड्यूटी रोस्टर में गड़बड़ी सामने आई। कई एएनएम ड्यूटी से अनुपस्थित मिलीं, जबकि डॉ. बालेश्वर शर्मा भी अनुपस्थित पाए गए। इस पर एसडीएम ने अस्पताल के उपाधीक्षक को संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया।


निरीक्षण के दौरान जीएनएम का ड्यूटी रोस्टर भी मांगा गया।

मौजूद कर्मियों की ड्यूटी रोस्टर के अनुरूप नहीं मिलने पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए रोस्टर के अनुसार ड्यूटी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सुरक्षा गार्डों का रोस्टर मांगने पर प्रबंधन उसे प्रस्तुत नहीं कर सका। गार्डों ने बताया कि वे करीब ढाई माह से लगातार नाइट ड्यूटी कर रहे हैं। एसडीएम ने गार्डों का रोस्टर बोर्ड पर लगाने का निर्देश दिया।


उन्होंने प्रसव कक्ष, आपातकालीन कक्ष और ओटी का भी निरीक्षण किया तथा सर्पदंश की दवा समेत अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

पश्चिम चंपारण से रिपोर्टर : मोहम्मद इम्तियाज


Share This Article