इनकम टैक्स गोलंबर पर भटका मासूम, ट्रैफिक पुलिस ने मां से मिलाया

Rashmi Tiwari

पटना: पटना ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से इनकम टैक्स गोलंबर के पास भटक रहा 5 वर्षीय मासूम सोनू सुरक्षित अपनी मां तक पहुंच गया। पुलिसकर्मियों की संवेदनशीलता और तत्परता की वजह से बच्चा कुछ ही समय में अपने परिजनों से मिल सका।दुलार से जीता बच्चे का भरोसा, मां को किया फोन

इनकम टैक्स गोलंबर पर ट्रैफिक पुलिस के जवानों की नजर भटके हुए बच्चे पर पड़ी। जवानों ने बच्चे को सुरक्षित अपने पास रखा और प्यार-दुलार से उसका नाम व परिजनों के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की।बच्चे से उसकी मां का मोबाइल नंबर पूछकर पुलिसकर्मियों ने तत्काल फोन किया और उन्हें बच्चे के मिलने की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।

मां की गोद में पहुंचा सोनू

परिजनों के पहुंचने के बाद आवश्यक पहचान और पुष्टि की प्रक्रिया पूरी कर 5 वर्षीय सोनू को सकुशल उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया। लंबे समय से परेशान मां ने अपने बच्चे को सुरक्षित देखकर राहत की सांस ली।पटना ट्रैफिक पुलिस की इस तत्परता और मानवीय पहल की सराहना हो रही है।

Share This Article