कटिहार में नाबालिग पर एसिड अटैक की आशंका, खिड़की से केमिकल फेंकने का आरोप; घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप ,

Muskan Gupta

कटिहार में 12 साल की नाबालिग बच्ची पर एसिड अटैक की आशंका से हड़कंप मच गया। आरोप है कि घर में सो रही बच्ची पर खिड़की के रास्ते किसी अज्ञात व्यक्ति ने केमिकल जैसा पदार्थ फेंक दिया। इससे बच्ची के चेहरे और शरीर पर जलन होने की बात सामने आई है।

घटना सालमारी थाना क्षेत्र के हरलगा गांव की बताई जा रही है। पीड़िता और उसके परिजनों के मुताबिक, रात में बच्ची अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान खिड़की से किसी ने उस पर केमिकल जैसा पदार्थ फेंक दिया। चेहरे पर तेज जलन होने के बाद बच्ची ने शोर मचाया।

आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गए। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर एसिड अटैक की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी है।

साथ ही दोषी की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई। घटना की सच्चाई का पता लगाने के लिए फोरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है।

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ,

बच्ची पर कौन सा पदार्थ फेंका गया और घटना के पीछे क्या वजह थी। फिलहाल एसिड अटैक की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और फोरेंसिक जांच के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा। वहीं नाबालिग बच्ची से जुड़ी इस घटना की चर्चा के बाद इलाके में भी चिंता का माहौल है।

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट ;-

Share This Article