गया के शेरघाटी में दबंगई: बुजुर्ग दुकानदार से गाली-गलौज, दुकान बंद कराने की धमकी

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: गया जिले के शेरघाटी में एक बुजुर्ग दुकानदार के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने खुद को डायल 112 का हेड बताकर दुकानदार के साथ अभद्र व्यवहार किया और दुकान बंद कराने की धमकी दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, 16 जुलाई को शेरघाटी निवासी 62 वर्षीय दुकानदार विनोद कुमार अग्रवाल की दुकान पर एक व्यक्ति पहुंचा और करीब 340 रुपये का सामान खरीदा। सामान लेने के बाद उसने ऑनलाइन भुगतान किया, लेकिन पेमेंट अपडेट होने में कुछ समय लग गया। दुकानदार ने एहतियात के तौर पर उसे थोड़ी देर रुककर भुगतान की पुष्टि करने को कहा। कुछ ही देर बाद भुगतान सफल हो गया, लेकिन आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर व्यक्ति दुकान में घुस गया और दुकानदार के साथ गाली-गलौज करने लगा।
दुकानदार का आरोप है कि आरोपी ने खुद को डायल 112 का अधिकारी बताते हुए उसे धमकाया और दुकान बंद कराने की बात कही। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी की पहचान, पता और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से जुड़ी जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराते हुए शिकायत दर्ज कराई।
शेरघाटी पुलिस ने 20 जुलाई को मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शेरघाटी के डीएसपी संदीप कुमार ने स्पष्ट किया कि आरोपी न तो डायल 112 का कर्मचारी है और न ही शेरघाटी थाना से उसका कोई संबंध है। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article