स्वीडन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार” सम्मान, भारत की वैश्विक साख को मिली नई पहचान

विश्व मंच पर भारत का बढ़ता सम्मान, प्रधानमंत्री मोदी को स्वीडन का प्रतिष्ठित सम्मान

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन द्वारा प्रतिष्ठित “Royal Order of the Polar Star – Commander Grand Cross” सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान न केवल प्रधानमंत्री का व्यक्तिगत गौरव है, बल्कि इसे 140 करोड़ भारतीयों के सम्मान और भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा के रूप में देखा जा रहा है।


वैश्विक मंच पर भारत की मजबूत होती छवि
इस सम्मान को भारत की विदेश नीति और वैश्विक कूटनीतिक सफलता का प्रतीक माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया के कई देशों के साथ अपने संबंधों को नई मजबूती दी है।विदेश नीति, आर्थिक सहयोग और अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों में भारत की भूमिका पहले से कहीं अधिक प्रभावशाली मानी जा रही है, जिससे देश की वैश्विक पहचान लगातार मजबूत हो रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


भारत का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और डॉ. मनीष पंकज मिश्रा सहित कई नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज भारत की सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक शक्ति, तकनीकी प्रगति और लोकतांत्रिक मूल्यों को वैश्विक स्तर पर सम्मान मिल रहा है।नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व ने भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है और यही कारण है कि दुनिया के प्रमुख देश भारत के नेतृत्व को महत्व दे रहे हैं।
राजनीतिक बयानबाजी पर प्रतिक्रिया
डॉ. मिश्रा ने कहा कि ऐसे गौरवपूर्ण अवसर पर देश को एकजुट होकर इसे राष्ट्रीय सम्मान के रूप में देखना चाहिए। उन्होंने कुछ मीडिया सवालों और राजनीतिक टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अनावश्यक विवाद पैदा करने के प्रयास पत्रकारिता की गरिमा पर सवाल खड़े करते हैं।उन्होंने कहा कि आज भारत विकासशील से आगे बढ़कर वैश्विक नेतृत्व की दिशा में अग्रसर है। ऐसे समय में राष्ट्रहित और देश की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को सर्वोपरि रखना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह सम्मान भारत की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता का संकेत है। यह उपलब्धि न केवल सरकार, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान प्रत्येक भारतीय का सम्मान है और देश की जनता उनके नेतृत्व में नए भारत के निर्माण के संकल्प के साथ मजबूती से खड़ी है।
गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article