AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

SIR विवाद में गरमाई सियासत, विजय सिन्हा-तेजस्वी में आमने-सामने की जंग

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार की सियासत में SIR विवाद को लेकर घमासान तेज हो गया है। मतदाता सूची पुनरीक्षण की ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद से ही राजद नेता तेजस्वी यादव लगातार सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साध रहे हैं। तेजस्वी के दो ईपिक नंबर सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस भेजा था।

अब तेजस्वी ने पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि विजय सिन्हा के पास दो ईपिक नंबर हैं और उम्र को लेकर भी गड़बड़ी की गई है।

इन आरोपों पर विजय सिन्हा ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने तेजस्वी यादव को चेतावनी देते हुए कहा कि या तो वे माफी मांगें, वरना उन्हें लीगल नोटिस का सामना करना पड़ेगा। सिन्हा ने साफ किया कि वे तेजस्वी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

प्रेस कॉन्फ्रेंस में विजय सिन्हा ने बताया कि उन्होंने चुनाव आयोग को अपना जवाब दे दिया है और पटना की वोटर लिस्ट से उनका नाम व ईपिक नंबर हटा दिया गया है। उन्होंने अपनी डिग्री भी दिखाते हुए कहा कि उसमें उनकी उम्र 57 साल दर्ज है और मैट्रिक पास होने की तारीख भी स्पष्ट है।

सिन्हा ने तेजस्वी को सीधी चुनौती दी— “आपने मेरी डिग्री पर सवाल उठाए, अब अपनी डिग्री दिखाइए।”