गया जिले के बोधगया स्थित ज्ञान भारती रेजिडेंशियल कंपलेक्स विद्यालय ने शिक्षा के साथ-साथ खेल को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विद्यालय परिसर में बने नए स्विमिंग पूल का बुधवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। अब यहां पढ़ाई के साथ बच्चों को तैराकी का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
पढ़ाई और खेल के बीच संतुलन बेहद आवश्यक
विद्यालय की निदेशक मधु प्रिया ने बताया कि उनके संस्थान के छात्र पहले से ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। अब लक्ष्य यह है कि वे खेल, विशेषकर तैराकी में भी अपनी पहचान बनाएं और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचकर विद्यालय का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई और खेल के बीच संतुलन बेहद आवश्यक है।
निजी स्कूलों में अक्सर खेल सुविधाओं की कमी
उद्घाटन समारोह में राजेश पांडे और ऋतु डालमिया सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास बच्चों के भविष्य को नई दिशा देने में मददगार साबित होते हैं। विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि निजी स्कूलों में अक्सर खेल सुविधाओं की कमी होती है, खासकर तैराकी जैसी गतिविधियां बहुत कम देखने को मिलती हैं। इसी कमी को दूर करने के लिए यह स्विमिंग पूल तैयार किया गया है।
पेशेवर स्तर का प्रशिक्षण देने की भी योजना
विद्यालय द्वारा बच्चों को पेशेवर स्तर का प्रशिक्षण देने की भी योजना बनाई गई है, जिससे वे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकें। प्रबंधन को उम्मीद है कि आने वाले दो वर्षों में विद्यालय के छात्र तैराकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करेंगे।
गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट
बोधगया के विद्यालय में स्विमिंग पूल का उद्घाटन, बच्चों को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मौका
Along with studies, children will also shine in sports
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
