NEWS PR डेस्क: टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मैच में संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी और भारतीय गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन ने टीम इंडिया को जीत दिलाई।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने बल्लेबाजी में आक्रामक शुरुआत की। संजू सैमसन ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 89 रन की तूफानी पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उनकी पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने भी कड़ा मुकाबला दिया। जैकब बेथेल ने शानदार शतक जमाते हुए 105 रन बनाए और टीम को जीत के करीब पहुंचाया। हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा और इंग्लैंड को 20 ओवर में 7 विकेट पर 246 रन तक ही सीमित कर दिया।
भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने दो विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
इस जीत के साथ ही भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब टीम इंडिया की नजर खिताब जीतने पर टिकी है।