मुजफ्फरपुर पुलिस अभिरक्षा से फरार दो अपराधी का इनकाउंटर,चल रहा इलाज

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

मुजफ्फरपुर : पुलिस अभिरक्षा से फरार अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में दो अपराधी को लगी गोली, दोनो को एसकेएमसीएच में इलाज़ के लिए कराया गया भर्ती, बताया गया की दोनो के पाऊं में गोली लगी है.

जानकारी के अनुसार बीतें दिनो अहियापुर थाना क्षेत्र में सासाराम के इंजीनियर उज्ज्वल चौबे को गोली मारकर बाइक और बैग लूट की घटना के मामले में तीन अपराधियों पुलिस ने मंगलवार की शाम गिरफ्तार किया था, जिसके पास से बाइक व लोडेड पिस्टल बरामद किया गया, वही पुलिस तीनो वाहन में बैठकर थाने ले जा रही थी तभी जीरो माइल के समीप दो अपराधी पुलिस वाहन से कूदकर भाग निकले. इधर फरारी की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, वही मौके पर एसएसपी राकेश कुमार, सिटी एसपी अवधेश दीक्षित सिकंदरपुर और अहियापुर पुलिस के साथ पहुंचे और दोनो अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर सर्च अभियान अभियान शुरू कर दिया, जिसमे देर रात मेडिकल ओवरब्रिज के पास पुलिस का बदमाशों से आमना-सामना हो गया. बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. इधर जवाबी कार्रवाइ में पुलिस ने भी फायरिंग की. जिसमे दोनो अपराधी को गोली लगी है जिसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इधर पूरे मामले में मुजफ्फरपुर एसएसपी राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की दो अपराधियों को गोली लगी है, दोनो को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है, घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिसके जवाबी कार्रवाई में आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने गोली चलाई जिसमे दोनो अपराधी को गोली लगी है, दोनो का अपराधिक इतिहास भी रहा है, पुलिस आगे की करवाई में जुटी है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article