शादी में हर्ष फायरिंग के दौरान चली गोली, एक महिला हुई घायल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कटिहार -हर्ष फायरिंग के दौरान चली गोली, एक महिला हुई घायल, कटिहार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हफलागंज बलूटोला के इस घटना के बारे में बताया जा रहा है,शादी समारोह के दौरान म्यूजिक के धुन पर मदहोश युवक ने हर्ष फायरिंग कर दिया, जिसमें भोज खाकर वापस लौट रही एक महिला के कमर में गोली लग गई.

आनन फानन में घायल बॉबी देवी को सदर अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया, घटना को लेकर बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 12 के वार्ड मेंबर राजेश साह की शादी के बाद बहुभुज था। जिसमें म्यूजिक के धुन पर राजेश के भाई गुड्डू नशे में हथियार लहराते हुए डांस कर रहे थे और उत्साहित होकर फायरिंग करने लगे इसी दौरान एक गोली बॉबी देवी को जा लगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की सूचना के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article