पटना में 40 बीमारियों पर नजर रखने के लिए बनेगी विशेष यूनिट, 17 विशेषज्ञों की टीम होगी तैनात; केंद्र से हुआ समझौता
पटना में शहरी स्वास्थ्य व्यवस्था को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से मेट्रोपोलिटन सर्विलांस यूनिट की स्थापना की जा रही है। राज्य सरकार, केंद्र सरकार और नगर निगम के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत 17 विशेषज्ञों की टीम गठित होगी, जो 40 संक्रामक बीमारियों की लगातार निगरानी करेगी।