बिहार में 27 जिलों में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन की स्थापना, अनफिट वाहनों पर सख्ती लागू होगी
बिहार की सड़कों पर अनफिट वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। परिवहन विभाग ने 27 जिलों में नए ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) स्थापित करने का निर्णय लिया है। विभाग ने एजेंसियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं और योजना है कि इसी साल चयन प्रक्रिया पूरी कर केंद्रों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।