एडीबी के साथ 1 अरब डॉलर से अधिक निवेश पर सहमति, बिहार में औद्योगिक-पर्यटन ढांचे को मिलेगी नई रफ्तार
NEWS PR डेस्क: पटना: बिहार की अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राजधानी पटना में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में Asian Development Bank (ADB) के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक में 1 बिलियन डॉलर (करीब 9,000 करोड़ रुपये) से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर सहमति बनी।