BIHAR BUDGET 2026: बढ़कर 3.47 लाख करोड़ हुआ बिहार का बजट, गरीब, महिला और युवा सशक्तिकरण पर बड़ा दांव
NEWS PR डेस्क: पटना। बिहार सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर विकास को नई रफ्तार देने का संकेत दिया है। वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने विधानसभा में 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ 76 लाख रुपये का बजट पेश किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 30 हजार करोड़ रुपये अधिक है। सरकार ने साफ किया कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि बिहार को विकसित राज्यों की कतार में लाने की ठोस रणनीति है।