बिहार राज्यसभा चुनाव में ‘भूमिहार फैक्टर’ पर टिकी निगाहें, राजद और एनडीए में पांचवीं सीट को लेकर घमासान
NEWS PR डेस्क: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए होने वाले चुनाव में इस बार पांचवीं सीट सबसे ज्यादा चर्चा में है। छह उम्मीदवारों के मैदान में होने से मुकाबला रोचक हो गया है और इस सीट पर जीत-हार का गणित काफी हद तक भूमिहार विधायकों के रुख पर निर्भर माना जा रहा है।