15 दिन में दुरुस्त होंगे सभी खराब चापाकल, PHED मंत्री संजय सिंह ने दिए सख्त निर्देश
NEWS PR डेस्क: पटना, 19 जून। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के मंत्री संजय कुमार सिंह ने मुजफ्फरपुर प्रक्षेत्र में संचालित पेयजल योजनाओं और आगामी श्रावणी मेले की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आम लोगों को निर्बाध और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।