जनसहयोग की मिसाल: 70 परिवारों ने मिलकर बना दिया नदी पर पुल, स्कूली बच्चों की राह होगी आसान
NEWS PR डेस्क: बेतिया, 12 जुलाई। पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर प्रखंड की सोनखर पंचायत स्थित शिवपुरवा गांव ने जनसहयोग और सामुदायिक एकजुटता की ऐसी मिसाल पेश की है, जो पूरे इलाके के लिए प्रेरणा बन गई है। महज 70 से 80 घरों वाले इस गांव के लोगों ने सरकारी मदद का वर्षों तक इंतजार करने के बाद खुद आगे बढ़कर चंदा इकट्ठा किया और भाषाहा नदी पर 60 फीट लंबा तथा 4 फीट चौड़ा लोहे का पुल तैयार कर दिया। पुल के निर्माण पर अब तक करीब ढाई लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं।