बिहार: राज्यसभा वोटिंग से दूर रहे विधायकों को ‘तोहफा’, अनंत सिंह की भी बढ़ी जिम्मेदारी
NEWS PR डेस्क: पटना, 01 अप्रैल। बिहार की सियासत में एक बार फिर दिलचस्प संदेश देने वाली तस्वीर सामने आई है। राज्यसभा चुनाव के दौरान वोटिंग से दूरी बनाने वाले विधायकों को अब विधानसभा समितियों में अहम जिम्मेदारी देकर राजनीतिक संकेत देने की कोशिश की गई है। इस फैसले को सत्ता पक्ष की रणनीतिक चाल के तौर पर देखा जा रहा है।