जोगसर के खरमनचक में दर्दनाक हादसा, पानी की टंकी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत
भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र के खरमनचक मोहल्ले में एक दर्दनाक हादसे में नीरज कुमार की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि नीरज बीते कल शाम अपने घर की छत पर पानी की टंकी की जांच करने के लिए गया था। इसी दौरान वह टंकी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।